द्वारकापुरी में दुर्गा जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू : रिपोर्ट- मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द्वारकापुरी में दुर्गा जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू रिपोर्ट मुबीन खान

गरौठा झांसी।गरौठा के मोहल्ला द्वारिकापुरी में दुर्गा जी की मूर्ति
की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिर पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्य क्रम शुरू।
द्वारिकापुरी में कुछ दिन पहले किसी अराजक तत्व द्वारा दुर्गाजी की प्रतिमा को खंडित कर दिया था।मुहाल बसियों के सहयोग से फिर से नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। आज सोमवार को पहले दिन मंदिर पर आचार्य पंडित अवध बिहारी शास्त्री गरौठा एवं पंडित चंद्र नारायण शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्र विचार के साथ जलाधिवास एवं अन्नाधिवास संपन्न कराया गया। मंगलवार को हजारा भरा जाएगा एवं मां दुर्गा जी प्रतिमा की कस्बा में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बुधवार को मां दुर्गा जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य यजमान सत्येंद्र सिंह परिहार फौजी, शत्रुघ्न सिंह परिहार, तिलक सिंह परिहार,जीतू सोनी, दृगचंद्र तिवारी ,अरविंद सिंह परिहार, लक्ष्मण सिंह सेंगर, धर्मेंद्र सिंह चौहान, महिपतसिंह परिहार ,पुष्पेंद्र सोनी, दीपक पाठक, अंकित परिहार, राजू पाल, संदीप साहू, टिंकू परिहार, अमित सेंगर, नितिन पांचाल, शहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

jin88h1.us.com Jin88 | Truy Cập Link 30s, Kho Game 500 Trò, Nhận Quà Hot

Mubeen Khan
Author: Mubeen Khan

Leave a Comment

और पढ़ें