मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक, ऑपरेशन जागृति अभियान में बांटे गए पंपलेट
झांसी के थाना सदर बाजार क्षेत्र के भट्टा गांव में सोमवार को मिशन शक्ति एवं ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार महेश चंद्र की मौजूदगी में मिशन शक्ति टीम प्रभारी महिला उपनिरीक्षक पूजा सोलंकी, महिला आरक्षी रिनेश दीक्षित एवं लक्ष्मी ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन एवं उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा एवं अत्याचार से बचाव, बहू-बेटी सम्मेलन के उद्देश्य, बच्चियों के घर से पलायन की रोकथाम, बाल श्रम निषेध तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल, अनचाहे लिंक एवं ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए गए। टीम ने 1090 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा तथा 112 पुलिस आपातकालीन सेवा सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए पंपलेट भी वितरित किए।
jin88.us.com Jin88 | Sân Chơi Uy Tín Thu Hút 1.000.000+ Hội Viên Tham Gia









