गणेशोत्सव को लेकर थाना परिसर में हुई बैठक, नगर की व्यवस्थाओं को लेकर हुआ हुई चर्चा : रिपोर्ट-विनोद साहू 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गणेशोत्सव को लेकर थाना परिसर में हुई बैठक, नगर की व्यवस्थाओं को लेकर हुआ हुई चर्चा

संवाददाता विनोद साहू

बरुआसागर। गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना बरुआसागर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणेश उत्सव की तैयारियों के साथ नगर की साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाने तथा बिजली के तारों को व्यवस्थित कर ऊंचा किए जाने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रभारी उपनिरीक्षक विशेष पाल एवं उपनिरीक्षक रन सिंह ने की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं नगरवासियों से पर्व के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन के साथ समन्वय से कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की।

बैठक में जबर गणेश समिति, चौक बाजार के राजा समिति, गुलाब बाग समिति सहित अन्य गणेश उत्सव समितियों के सदस्य मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने नगर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए दुकानदारों से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने अनुरोध किया कि गणेश उत्सव के कार्यक्रमों एवं शोभायात्रा के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए दुकानदार अतिक्रमण को हटा लें। साथ ही दुकानों के ऊपर लगे त्रिपाल एवं पर्नियों को भी हटाने का अनुरोध किया गया, ताकि बिजली के तारों एवं मार्गों से संबंधित व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से व्यवस्थित किया जा सके।

समिति सदस्यों ने कहा कि गणेश उत्सव नगर का सामूहिक पर्व है, जिसे सभी के सहयोग और आपसी भाईचारे के साथ भव्य एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाना चाहिए।

इस अवसर पर अमर सिंह कुशवाहा, मनोज शर्मा, जय प्रकाश बिरथरे, लखन प्रजापति, मोहन मुनि, प्रथम श्रीवास्तव, अमन अग्रवाल, वैभव श्रीवास्तव, आशुतोष अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, धनवीर सिंह, नीलकमल मिश्रा, समर्थ अग्रवाल सहित गणेश उत्सव समितियों के सदस्य, व्यापारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें