बालू के अवैध खनन में लिप्त बालू से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने किया सीज रिपोर्ट मुबीन खान
गरौठा झांसी।आज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह को मुखबिर द्वारा गुप्त सूचना मिली कि सुजानपुरा के पास धसान नदी के पास ट्रैक्टर ट्रैक्टर की ट्राली में अवैध रूप से बालू भरी जा रही है।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर भेजा जहां पर पुलिस ने पहुंचकर घेराबंदी कर एक आयशर ट्रैक्टर को पकड़ लिया जिसकी ट्राली में अवैध खनन कर लाई गई बालू भरी हुई थी।
पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कोतवाली लाकर धारा 207 एमबी एक्ट में सीज कर दिया।
पुलिस की इस कार्यवाही से ट्रैक्टरों द्वारा अवैध खनन करने वाले बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
पुलिस की यह कार्यवाही अवैध खनन एवं अवैध गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य की गयी।
वही अवैध खनन को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कहा की अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी।
बालू से भरे ट्रैक्टर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई रामचंद्र सिपाही विजय कुमार शशांक मिश्रा शामिल रहे।
jin88a1.us.com JIN88 – Sân Chơi Giải Trí Đỉnh Cao, Chuyên Nghiệp 2026









