नगर प्रधान को डॉक्टरेट इन सोशल वर्क” की मानद उपाधि मिलने पर नगर पंचायत में किया गया सम्मानित
गरौठा झांसी। ब्लॉक बामौर अंतर्गत ग्राम पंचायत नागर के ग्राम प्रधान अनुज कुमार द्विवेदी को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नई दिल्ली के मोजिक सेंडोज बैंकेट हॉल में “डॉक्टरेट इन सोशल वर्क” की मानद उपाधि से सम्मानित किए जाने के उपरांत मंगलवार को नगर पंचायत गरौठा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार मिश्रा द्वारा की आयोजित कार्यक्रम में अनुज कुमार द्विवेदी का फूलमाला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनुज द्विवेदी ने अपनी ग्राम पंचायत नागर में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने अनुज कुमार द्विवेदी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पार्षद हारून खान, जगदीश सागर, संजय आर्य, हेमन्त विदुआ, योगेश व्यास, ब्रजबिहारी मिश्रा, कंप्यूटर ऑपरेटर मानवेंद्र सिंह, मोंटी नायक सहित नगर पंचायत का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
jin88h1.us.com Jin88 | Truy Cập Link 30s, Kho Game 500 Trò, Nhận Quà Hot









