*गुरु पूर्णिमा पर गरौठा विधायक ने झारखण्ड धाम मंदिर के संत जनों का अंगवस्त्र व श्री फल से किया सम्मान*
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि झारखंड धाम पर श्रृद्धालुओं की अपार भीड़ रही। मंदिर प्रबंधन द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भण्डारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।गरौठा विधायक श्री जवाहर लाल राजपूत ने झारखण्ड धाम मंदिर पहुंचकर संत जनों को अंगवस्त्र व श्री फल प्रदान कर सम्मानित किया।गरौठा विधायक ने बताया कि गुढ़ा से झारखण्ड मंदिर तक सी सी सड़क का निर्माण बरसात का मौसम समाप्त होते ही प्रारंभ हो जाएगा तथा इसके अलावा मंदिर प्रांगण में टीन सैड तथा महर्षि विश्वामित्र के नाम से एक भव्य द्वार का निर्माण भी विधायक निधि से शीघ्र धरातल पर नजर आएगा।इस मौके पर महंत इटैलिया रामदास,राजू महाराज,ग्राम प्रधान चन्द्रभानसिंह परमार, सुमित पाठक, लक्ष्मी प्रसाद तिवारी, राजा बुंदेला,प्रसांत राजा,चन्द्रप्रताप बुन्देला,रुप सिंह परिहार, पप्पू यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
jin88.us.com Jin88 | Sân Chơi Uy Tín Thu Hút 1.000.000+ Hội Viên Tham Gia









