सोनभद्र: निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, बुजुर्ग की मौत के बाद हंगामा
सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित पंचशील अस्पताल में एक बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
जानकारी के अनुसार, राजपुर-शाहगंज निवासी करीब 60 वर्षीय रामविलास को 23 अप्रैल को पेट दर्द और बुखार की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उनका समुचित इलाज नहीं किया गया, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।
बताया गया कि जब मरीज की स्थिति गंभीर हुई तो अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में नारायणपुर पहुंचने से पहले ही रामविलास की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजन शव को वापस अस्पताल लेकर पहुंचे और मुख्य गेट पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि आयुष्मान योजना के बावजूद अस्पताल द्वारा उनसे करीब एक लाख रुपये नकद वसूले गए। इस मामले में उन्होंने जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास करती रही। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल परिसर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।
playak168.com AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K









