कब्रिस्तान के तहखाने में मौत का सामान! पुलिस ने किया ऑन-डिमांड ‘पिस्तौल फैक्ट्री’ का भंडाफोड़…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

मेरठ: कब्रिस्तान के तहखाने में मौत का सामान! पुलिस ने किया ऑन-डिमांड ‘पिस्तौल फैक्ट्री’ का भंडाफोड़

 

​मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद की स्वाट टीम, सर्विलांस और थाना लोहियानगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कब्रिस्तान के पास स्थित एक मकान के तहखाने में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। एसएसपी अविनाश पाण्डेय ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर इस पूरे गिरोह के काम करने के तरीके और बरामदगी का खुलासा किया।

कब्रिस्तान के नीचे ‘पाताल’ में चल रहा था काला कारोबार

​पुलिस के अनुसार, यह फैक्ट्री लोहियानगर थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर में कब्रिस्तान के पास एक मकान के तहखाने (बेसमेंट) में बेहद शातिर तरीके से संचालित की जा रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर जब पुलिस ने छापेमारी की, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। यहां भारी मात्रा में पिस्टल और उन्हें बनाने के उपकरण मौजूद थे। ​पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। यह गिरोह केवल ऑर्डर पर पिस्टल तैयार करता था। एक पिस्टल की कीमत उसकी गुणवत्ता के आधार पर 35,000 से 60,000 रुपये तक वसूली जाती थी। हाल ही में आठ लोगों ने इस फैक्ट्री से अवैध पिस्टल खरीदी थी, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

 

​पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तैयार और अधबने हथियार बरामद किए हैं जिसमें ​08 अदद तैयार पिस्टल (.32 बोर मय मैगजीन), ​03 अधबनी पिस्टल

​12 अतिरिक्त मैगजीन, ​भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण (ग्राइंडर, आरी, हथौड़ी, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग रॉड आदि)

​घटना में प्रयुक्त 03 स्विफ्ट कारें और 07 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

​पुलिस ने इस मामले में कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य रूप से असलम, अलाउद्दीन, अनस, शक्ति, मुनीर और आरिश जैसे शातिर अपराधी शामिल हैं। इनके पास से भारी मात्रा में कारतूस और अवैध असलहे बरामद हुए हैं। वहीं, इस गिरोह से जुड़े 8 अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

 

​एसएसपी अविनाश पाण्डेय ने बताया कि यह गिरोह काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय था और चोरी-छिपे हथियारों की सप्लाई कर रहा था। स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस की इस संयुक्त कामयाबी ने अपराधियों के नेटवर्क को करारा झटका दिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है। इस बड़ी कामयाबी के लिए एसएसपी ने स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार गौड़, सर्विलांस प्रभारी मुनेश बाबू और लोहियानगर थाना प्रभारी सुमित तोमर समेत पूरी टीम की पीठ थपथपाई है

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें