अवैध तमंचा सहित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अवैध तमंचा सहित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी रिपोर्ट मुबीन खान

 

ककरवई झांसी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बी. बी. जी. टी. एस मूर्ति के मार्गदर्शन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पांडे के निर्देशन पर अपराध एवं अपराधीयो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 13/7/2026 को समय करीब 3.15 बजे सुबह थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की सोलर प्लांट में चोरी करने वाला वांछित धारा 303 (2) संबंधित अभियुक्त ग्राम धमनोड़ के रास्ते में खड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर अभियुक्त राज यादव पुत्र चंद्र मोहन यादव निवासी ग्राम कईपई थाना ओरछा को गिरफ्तार कर लिया वही मौके से लल्लू यादव निवासी ग्राम खिरकन थाना बबीना मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई सोलर प्लांट में लगने वाली कॉपर की तार कटर पेचकस एक तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया।

go88bet.vip Go88 cổng game đổi thưởng 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें