रामपुर में रिया बनकर हिंदू युवक से शादी करने वाली लुटेरी दुल्हन यासमीन गिरफ्तार, पुलिस कई दिनों से कर रही थी तलाश..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामपुर में रिया बनकर हिंदू युवक से शादी करने वाली लुटेरी दुल्हन यासमीन गिरफ्तार, पुलिस कई दिनों से कर रही थी तलाश

 

रामपुर में रिया गुप्ता बनकर हिंदू युवक से शादी करने वाली बरेली की यासमीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह लुटेरी दुल्हन निकली, जिसने शादी के बाद घर से कीमती सामान लेकर भागने की कोशिश की थी।

 

रामपुर। अपनी असली पहचान छिपाकर हिंदू युवक से शादी करने वाली बरेली की यासमीन और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की अब तक की जांच में वह लुटेरी दुल्हन निकली, जो शादी के बाद घर में रखा कीमती सामान और जेवर लेकर फरार होने की फिराक में थी, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी।

अपने को घिरता देख उसने खुद ही पुलिस को फोन करके बुलाया था।

अडीशनल एसपी अनुराग सिंह ने बताया महिला लुटेरी दुल्हन है। पुनीत कुमार नाम के युवक से उसके दो साथियों कल्लू और राम सिंह ने एक लाख रूपये लेकर शादी कराई थी। लुटेरी दुल्हन और उसके दो साथियों पर ठगी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा।

सिविल लाइन क्षेत्र के नादरबाग निवासी पुनीत कुमार सब्जी विक्रेता हैं। पिता की मौत हो चुकी है। घर में बुजुर्ग मां एक भाई तरुण है। बहन की शादी हो चुकी है। पुनीत सब्जी का ठेला लगाते हैं। पुनीत के मौसा विजय सिंह टांडा में रहते हैं। पुनीत की शादी को लेकर उनके मौसा ने अपने दोस्त कल्लू से बात की थी। कल्लू टांडा थाना क्षेत्र के गजरौला गांव का है।

उसने ही महिला के साथी राम सिंह से मिलाया। कल्लू ने उन्हें लड़की दिखाने के लिए 11 जून को एक लाख रुपये लेकर बरेली बुलाया। पुनीत अपने मौसा के साथ बरेली गया। वहां दोनों ने लड़की को देखा। बात की। लड़की ने अपना नाम रिया गुप्ता बताया। रिया नाम से फर्जी आधार कार्ड भी दिखाया, जिससे उन्हें शक नहीं हुआ। लड़की पसंद आने पर एक लाख रूपये देकर लड़की को साथ लेकर रामपुर आ गए।

शाम को घर पर ही शादी की रस्म हुई। सात फेरे लिए। 12 जून को घर की दूसरी रस्में पूजा पाठ हुई। शनिवार को उनकी सुहागरात थी। रात होने से पहले ही दुल्हन घर का समान लेकर भागने की फिराक में थी, लेकिन घर में रिश्तेदार होने के कारण वह सफल नहीं सकी।

फिलहाल लोटेरी दुल्हन अब सलाखों के पूछे है ओर अब सिविल लाइन पुलिस बाकि अन्य साथियो की तलाश कर रही है

playak168.com AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें