सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कस्बा की बैंकों का निरीक्षण किया – रिपोर्ट : मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

गरौठा झांसी।पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पांडे ने बुधवार को कस्बे की विभिन्न बैंकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं जांची एवं बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी में निरीक्षण के दौरान पंजाब नेशनल बैंक एसबीआई बैंक सर्वप्रथमा बैंक की सुरक्षा व्यवस्था सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने बैंक परिसर में मौजूद खाताधारकों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी ने खाताधारकों को जागरूक करते हुए कहा कि बैंक संबंधी कार्य किसी भी दलाल या बिचौलिए के माध्यम से न कराएं।
किसी प्रकार की समस्या होने पर सीधे बैंक कर्मियों से संपर्क करें जिससे उनकी समस्या का उचित समाधान हो सके।
उन्होंने बैंक कर्मचारियों को सतर्कता बरतने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

f8betv.vip F8BET – F8BET80.ONE Link Trang Chủ Chính Thức F8BET 2026

Mubeen Khan
Author: Mubeen Khan

Leave a Comment

और पढ़ें