ईद उल-अजहा के त्यौहार को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की मीटिंग संपन्न अधिकारियों ने दिए दिशा निर्देश
गरौठा झांसी।आगामी ईद उल अजहा(बकरीद)के त्यौहार को देखते हुए आज कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की मीटिंग संपन्न हुई।
मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पांडे भी मौजूद रहे।
मीटिंग में सभी समुदाय के धर्म गुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों एवं ग्राम प्रधान व नगर के पार्षदों ने भाग लिया।
मीटिंग में उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा आगामी त्यौहार को लेकर दिशा निर्देश दिए गए उन्होंने कहा की खुले या सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी नहीं की जाएगी इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के नाम पर कोई भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी।
अधिकारियों ने नगर में साफ सफाई की व्यवस्था विद्युत आपूर्ति जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया।
इसके साथ ही अधिकारियों ने नगर के धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और हर संभव उनके सहयोग का आश्वासन दिया अधिकारियों ने अपील की सभी लोग नमाज मस्जिदों या ईदगाहों के अंदर पहुंचकर नमाज पढ़े खुले में नमाज ना पड़े जिससे किसी को कोई समस्या ना हो।
वहीं कोतवाली प्रभारी सुरजीत सिंह ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है की सभी लोग आपसी भाईचारे शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाए और सभी लोग एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान बनाए रखें।
इस मौके पर एसआई श्री कृष्णा यादव अधिवक्ता ओमप्रकाश खरे हाफिज सफीक साहब डॉ़ ओमप्रकाश दौदेरिया सतीशचंद्र अग्रवाल अयूब सिद्दीकी ब्रजकिशोर मिश्रा अब्बू महाराज गोविंद नारायण गुप्ता हरिश्चंद्र आर्य आलोक पांडे प्रधान रामसिंह यादव अनुज दुबे पार्षद दीपक गुप्ता हारुन खां फजल अहमद चंदू खटीक सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026









