विद्युत पोल की अर्थ रॉड में आ रहे करंट की चपेट में आने से पचास वर्षीय महिला की मौत : रिपोर्ट- प्रियंका चौधरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विद्युत पोल की अर्थ रॉड में आ रहे करंट की चपेट में आने से पचास वर्षीय महिला की मौत रिपोर्ट प्रियंका चौधरी

गरौठा झांसी।तहसील गरौठा क ककरवई थाना क्षेत्र के ग्राम बरगाय खंगार में घर के बाहर लगे विद्युत पोल की अर्थ रॉड में अचानक करंट आ आने से एक महिला उसकी चपेट में आ गयी।
जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी परिजन आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार महेश्वरी देवी पत्नी देशराज उम्र लगभग 50 वर्ष घर के बाहर किसी कार्य से निकली थीं इसी दौरान विद्युत पोल की अर्थ रॉड में आ रहे करंट की चपेट में आ गयी करंट लगते ही वह मौके पर गिर पड़ीं और उनकी हालत बिगड़ गई। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लेकर आए जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर रवि अनुरागी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं घटना को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

Mubeen Khan
Author: Mubeen Khan

Leave a Comment

और पढ़ें