मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में लगी गोली….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

इटावा के सैफई क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद फायरिंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरी कार्रवाई को लेकर सैफई के क्षेत्राधिकारी केपी सिंह ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के खुलासे के लिए की गई, जिसमें दोनों आरोपी शामिल थे। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी घायल हुआ, जबकि दूसरे को मौके से पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

सीओ केपी सिंह ने बताया कि 28 और 29 अप्रैल की रात सैफई थाना पुलिस हैबरा तिराहा बाईपास पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि 27 अप्रैल को हुई फायरिंग की घटना में शामिल आरोपी बाइक से उसी रास्ते आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम सतर्क हो गई और निगरानी बढ़ा दी गई।

उन्होंने बताया कि कुछ ही देर में उझियानी की ओर से दो युवक मोटर साइकिल पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने लगे। भागने के दौरान उनकी बाइक फिसलकर गिर गई, जिसके बाद दोनों आरोपी पैदल भागने लगे। जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

सीओ के अनुसार पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रानू उर्फ भौकाली के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी रानू को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि दूसरे आरोपी अर्जेश भौकाली को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी मैनपुरी जनपद के रहने वाले हैं और पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं।

जिला अस्पताल के डॉक्टर राहुल बाबू ने जानकारी देते हुए बताया कि सैफई थाना पुलिस द्वारा एक युवक को घायल अवस्था में लाया गया था। पुलिस के अनुसार युवक के पैर में गोली लगी थी। डॉक्टरों ने इमरजेंसी में उसका इलाज किया और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर 27 अप्रैल को पुरानी रंजिश के चलते प्रवीन कुमार को जान से मारने की नीयत से गोली मारी थी। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास से बरामद मोटरसाइकिल उन्होंने पहले उझियानी मेला क्षेत्र से चोरी की थी और अवैध तमंचे अपराध करने के उद्देश्य से अपने पास रखते थे।

सीओ केपी सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले में सैफई थाने में पुलिस मुठभेड़, आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही फायरिंग की घटना से जुड़े पुराने मुकदमे में भी धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस अब आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें