इकौना तहसील के वकीलों की कुर्सी पर ‘संकट….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इकौना तहसील के वकीलों की कुर्सी पर ‘संकट’!

कहा जाता है कि कानून के हाथ लंबे होते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में तो चोरों के हाथ सीधे वकीलों की कुर्सियों तक जा पहुंचे! जी हां, तहसील इकौना परिसर में आज कुछ ऐसा हुआ कि वकील साहबान भी अपना माथा पकड़ कर बैठ गए। रातों-रात तहसील परिसर से एक-दो नहीं, बल्कि लगभग 56 कुर्सियां रहस्यमयी तरीके से गायब हो गईं!

मामला श्रावस्ती की इकौना तहसील का है। आज सुबह जब अधिवक्ता अपने काम पर पहुंचे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस बेंच पर बैठकर वो मुवक्किलों की किस्मत लिखते थे, वहां से कुर्सियां नदारद थीं! पुलिस और वकीलों की ‘जॉइंट टीम’ ने मोर्चा संभाला। करीब 400 मीटर दूर, एक तालाब के किनारे झाड़ियों में ये कुर्सियां लावारिस हालत में मिलीं।

अब सवाल यह उठता है कि क्या यह सिर्फ एक चोरी है या वकीलों को परेशान करने की कोई सोची-समझी साजिश? क्योंकि चोर अगर चोरी करता, तो कुर्सियां बेचता… उन्हें झाड़ियों में क्यों फेंकता?

बड़ा सवाल यह भी है कि सरकारी तहसील परिसर की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई? क्या वहां तैनात सुरक्षाकर्मी चैन की नींद सो रहे थे?

वहीँ इस घटना से नाराज अधिवक्ता संघ ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। SDM पीयूष जायसवाल को प्रार्थना पत्र सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है और जांच जारी है कि आखिर इन कुर्सियों को ‘सैर’ पर ले जाने वाला वो ‘अदृश्य चोर’ कौन है.

jin88.us.com Jin88 | Sân Chơi Uy Tín Thu Hút 1.000.000+ Hội Viên Tham Gia

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें