IPL सट्टा गिरोह का पर्दाफाश : 15 गिरफ्तार, 6 लाख बरामद, जालौन के सट्टेबाजों का औरैया में खेल खत्म…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

IPL सट्टा गिरोह का पर्दाफाश: 15 गिरफ्तार, 6 लाख बरामद

जालौन के सट्टेबाजों का औरैया में खेल खत्म

यूपी के औरैया में पुलिस ने आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त छापेमारी में 15 सट्टेबाजों को रंगे हाथों दबोचा गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से लाखों की नगदी और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से सट्टा बाजार में हड़कंप मच गया है।

औरैया के मोहल्ला बनारसीदास में सजे इस जुए और सट्टे के फड़ को देखिए। यहाँ आईपीएल की हर गेंद और हर रन पर लाखों का दांव लगाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर जब पुलिस की संयुक्त टीम ने इस किराए के मकान में दबिश दी, तो सट्टेबाजों को भागने का मौका तक नहीं मिला।

पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी योगेश कुमार समेत कुल 15 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से 13 आरोपी जालौन जिले के रहने वाले हैं। सट्टेबाज पकड़े जाने के डर से किसी खुले मैदान के बजाय बंद कमरे के अंदर ऑनलाइन आईडी के जरिए इस धंधे को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 6 लाख 4 हजार रुपये की नगदी, ताश के पत्ते और 17 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों के मोबाइल खंगालने पर ‘1EX99’ नाम के ऑनलाइन पोर्टल का खुलासा हुआ, जिसके जरिए ये करोड़ों का वारा-न्यारा कर रहे थे। पुलिस ने इनके 12 बैंक खातों को भी चिन्हित कर करीब 3.5 लाख रुपये से ज्यादा की रकम को फ्रीज करवा दिया है।

हमें सूचना मिली थी कि आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाया जा रहा है। हमने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य अभियुक्त योगेश करीब 14 लाख के डिजिटल क्वाइन्स संचालित कर रहा था। इनके बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ak168win.vip AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें