दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

रामपुर में हंगामा,परिजनों ने शव रखकर किया रोड जाम का प्रयास

मरने से पहले पीड़िता का वीडियो वायरल,पुलिस जांच में जुटी

रामपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां दहेज के लालच में ससुरालियों ने एक विवाहिता को कथित तौर पर थिनर डालकर जिंदा जला दिया, इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई,जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया,गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की,वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया,

ये तस्वीरें रामपुर के टांडा कोतवाली क्षेत्र की हैं,जहां एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर बेरहमी से जला दिया गया,गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया,लेकिन जिंदगी की जंग हार गई,घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है,मृतिका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष लंबे समय से दहेज की मांग कर रहा था,और इसी के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया, गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की,मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया, वहीं,घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है,जिसमें मृतका इलाज के दौरान अपने साथ हुई दरिंदगी की कहानी बयां कर रही है,ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जो इस मामले को और गंभीर बना रहा है

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें