2 घंटे में बालिका हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

2 घंटे में बालिका हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार.

 

जनपद के म्योरपुर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे में घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गठित टीमों ने तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को म्योरपुर क्षेत्र में एक बालिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान आरोपी दीपक कुमार पुत्र नन्दलाल का नाम सामने आया, जो मृतका का दूर का मामा बताया जा रहा है और पास में ही रहता था। पुलिस टीम जब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी, तभी उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने गंभीर मामले का शीघ्र खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है।

jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें