सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली प्रभारी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल फ्लैग मार्च
गरौठा झांसी।कोतवाली का चार्ज लेते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार साहू ने भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पैदल फ्लैग मार्च किया ताकि जनता में सुरक्षा की भावना बड़े और असामाजिक तत्वों में भय पैदा हो पुलिस का पैदल फ्लैग मार्च कस्बा के बाजार होते हुए मऊरानीपुर बस स्टैंड एवं गुरसराय बस स्टैंड सहित नगर के कई चौराहा से होकर गुजरा
इस दौरान कोतवाली प्रभारी ने कस्बा के दुकानदारों से बातचीत कर कहा कि अगर तुम्हें कोई समस्या आती है या कोई घटना होती है तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें इसके साथ ही उन्होंने नगर वासियों और व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पुलिस का फ्लैग मार्च का उद्देश्य कस्बा सहित क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखना एवं आगामी त्यौहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने पैदल फ्लैग मार्च किया।
jin88t1.in.net Jin88 – Nhà Cái Cá Cược Trực Tuyến Uy Tín Top 1 Châu Á 2026









