खनन माफियाओं की लोकेशन को चकमा देकर पुलिस ने अवैध बालू से भरे ट्रैक्टर को पकड़ा रिपोर्ट मुबीन खान
गरौठा झांसी।दिनांक 28/7/2026 को सुबह 7:00 बजे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह को मुखबिर द्वारा गुप्त सूचना मिली कि गरौठा की लखेरी नदी से ट्रैक्टर की ट्राली में अवैध रूप से बालू भरी जा रही है।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बिना देर किए पुलिस टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस को मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कर एक 333 आयशर ट्रैक्टर को अवैध खनन करते हुए पकड़ लिया जिसमें अवैध बालू भरी हुई थी।
पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कोतवाली लाकर धारा 207 एमबी एक्ट में सीज कर दिया।
पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध खनन करने वाले बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के द्वारा अवैध खनन करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
वही अवैध खनन को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कहा की अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है खनन माफिया चाहे जितनी हाई-फाई लोकेशन लगा ले लेकिन पुलिस के द्वारा उनका बचना नामुमकिन है।
वहीं बालू से भरे ट्रैक्टर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई ज्ञानेंद्र पटेल हेड कांस्टेबल दीवान सिंह पीसी सत्यपाल शामिल रहे।
f8betv.vip F8BET – F8BET80.ONE Link Trang Chủ Chính Thức F8BET 2026









