बरूआसागर थाने में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित
संवाददाता विनोद साहू
बरूआसागर (झांसी)। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को बरूआसागर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने की।
बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं दोनों समुदायों के लोगों ने भाग लिया। थाना प्रभारी ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
बैठक में साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, बिजली-पानी की उपलब्धता तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही कुर्बानी निर्धारित स्थानों पर ही करने एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।
थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की बात कही।
इस अवसर पर पुलिसकर्मी, नगर के सम्मानित नागरिक एवं विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित रहे।
jin88a1.us.com JIN88 – Sân Chơi Giải Trí Đỉnh Cao, Chuyên Nghiệp 2026









