किराए के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव, हत्या की आशंका….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किराए के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात के झींझक इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब भारतीय सेना के एक जवान का शव किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में नग्न अवस्था में मिला। परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

झींझक नगर पालिका क्षेत्र के सुभाष नगर में रहने वाले आनंद उर्फ सुवेंद्र सिंह चौहान, जो भारतीय सेना में तैनात थे और वर्तमान में अहमदनगर में पोस्टेड थे, करीब 15 दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि दो दिनों तक कमरे का दरवाजा न खुलने और अंदर से दुर्गंध आने पर पत्नी ने परिजनों को सूचना दी। जब दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। जवान का शव कमरे में पड़ा था और शरीर पर चोट के निशान मौजूद थे।

घटनास्थल से पुलिस ने एक धारदार हथियार, दवा की शीशी और शराब की बोतल बरामद की है। परिजनों का कहना है कि मृतक और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था, और उन्होंने सीधे तौर पर हत्या की आशंका जताई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

jin88h1.us.com Jin88 | Truy Cập Link 30s, Kho Game 500 Trò, Nhận Quà Hot

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें