संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, घर में चारपाई पर लहूलुहान मिला शव; गांव में दहशत…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, घर में चारपाई पर लहूलुहान मिला शव; गांव में दहशत

 

हाथरस जिले की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग का शव उनके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लहूलुहान अवस्था में मिला। मृतक की पहचान जगदीश चंद्र शर्मा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि सुबह जब परिजन बुजुर्ग को देखने पहुंचे, तो वह चारपाई पर खून से लथपथ पड़े मिले। यह दृश्य देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों ने घटना को हत्या बताते हुए पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग की है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस से जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।

f8betv.vip F8BET – F8BET80.ONE Link Trang Chủ Chính Thức F8BET 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें