. दलित युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या, मुख्य आरोपी पर 25 हजार का इनाम
प्रतापगढ़ के मानिकपुर क्षेत्र में दलित युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शुभम सोनकर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हैजिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर घटना की विस्तृत जानकारी दी।
अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। जांच में सामने आया कि युवती का अपने रिश्तेदार से प्रेम प्रसंग था और वह अपने पिता के मोबाइल से उससे बातचीत करती थी। पुलिस के अनुसार, युवती के प्रेमी व उसके साथियों ने ही घटना को अंजाम दिया। दोनों पक्ष दलित समाज से संबंधित बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने इस मामले में एक बाल अपचारी को पकड़कर न्यायालय अभिरक्षा में भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।
playak168.com AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K









