ऑपरेशन जागृति का वार — बहू-बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस का सीधा संवाद…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Edit by – Dhirendra Raikwar 

 

ऑपरेशन जागृति का वार — बहू-बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस का सीधा संवाद

झाँसी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अब सिर्फ कार्रवाई तक सीमित नहीं, बल्कि जागरूकता की मुहिम को भी जमीन पर उतार रही है। ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत थाना पूंछ और समथर क्षेत्र में आयोजित “बहू-बेटी सम्मेलन” में पुलिस ने गांव-गांव चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद किया।


क्षेत्राधिकारी मोठ श्री सुनील कुमार शर्मा के निर्देशन में आयोजित इन कार्यक्रमों में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और साफ संदेश दिया गया कि घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ या किसी भी तरह के उत्पीड़न को चुपचाप सहन करने की जरूरत नहीं है।

चौपाल में पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराधों से बचाव के तरीके बताए। घरेलू हिंसा हो या छेड़छाड़, उत्पीड़न हो या किसी तरह की धमकी—हर स्थिति में कानून का सहारा लेने की जानकारी दी गई।
पुलिस ने साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी को लेकर भी महिलाओं को सतर्क किया। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधानी बरतने, संदिग्ध लिंक से बचने और किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल शिकायत करने की अपील की गई।
महिलाओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी देकर यह भरोसा दिलाया गया कि शिकायत करने वाली महिलाओं की मदद के लिए पुलिस मौजूद है।
सम्मेलन में पुलिस ने महिलाओं की समस्याएं भी सुनीं और उनकी सुरक्षा एवं सहायता का भरोसा दिलाया।

ऑपरेशन जागृति का संदेश साफ है—डरकर चुप रहने का नहीं, अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का वक्त है। महिला सुरक्षा सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुलिस की प्राथमिकता है।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें