स्थानांतरण पर क्षेत्रीय वनाधिकारी ए पी सिंह बुंदेला को भावभीनी समारोह का आयोजन रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्थानांतरण पर क्षेत्रीय वनाधिकारी ए पी सिंह बुंदेला को भावभीनी समारोह का आयोजन रिपोर्ट मुबीन खान

 

 

गरौठा झांसी।बामौर रेंज अंतर्गत क्षेत्रीय वनाधिकारी कार्यालय गरौठा में पदस्थ क्षेत्रीय वनाधिकारी एपी सिंह बुंदेला के स्थानांतरण के उपरांत रेंज परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

नवागंतुक क्षेत्रीय वनाधिकारी जगदंबा पाठक द्वारा आयोजित विदाई समारोह में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एपी सिंह बुंदेला को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में बामौर रेंज में वन संरक्षण, वृक्षारोपण, वन्यजीव संरक्षण एवं विभागीय कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया गया।

उनके नेतृत्व में किए गए कार्यों की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उनके प्रशासनिक कौशल और कार्यशैली की प्रशंसा की।

अपने संबोधन में एपी सिंह बुंदेला ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग, स्नेह एवं आत्मीयता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बामौर रेंज में बिताया गया समय और यहां से मिला सहयोग उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी संतोष वर्मा, क्षेत्रीय वनाधिकारी बामौर जगदंबा पाठक, क्षेत्रीय वनाधिकारी सरीला अमित श्रीवास्तव, क्षेत्रीय वनाधिकारी चिरगांव रामकिशुन, क्षेत्रीय वनाधिकारी मऊरानीपुर कृष्णपाल द्विवेदी, क्षेत्रीय वनाधिकारी गुरसरांय राधेश्याम दिवाकर, क्षेत्रीय वनाधिकारी मोंठ रामऔतार यादव, सेवानिवृत्त क्षेत्रीय वनाधिकारी महेंद्र कुमार जैन, डिप्टी रेंजर हेमंत कुमार, वन दरोगा रामकुमार तिवारी, दीपराज सिंह, गजेंद्र सिंह, सुखनंदन, वन रक्षक प्रीतम, तेजप्रताप, रोहित सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं पत्रकार गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश बाबू ने किया।

ak168win.vip AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें