वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर भारत विकास परिषद ने दी पुष्पांजलि : रिपोर्ट- विनोद साहू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर भारत विकास परिषद ने दी पुष्पांजलि

 

बरुआसागर। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा नगर के चौक बाजार में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई के साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर युवाओं को राष्ट्रहित और समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

 

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा सहित राकेश सुडेले, आनंद सोनी, विशाल सोनी, रजनीश शर्मा, श्यामाचरण बिरथरे, दशरथ रजक, जयप्रकाश बिरथरे, सतेंद्र त्रिपाठी, बालचंद्र राय, दिनेश समाधिया, राजेश नोगरेया, प्रमोद राय, हरीश दर्द, संतोष नन्ना, रामेश्वर नन्ना, सुनील तिवारी, राजीव सेन, धनवीर पंजाबी , राजेश सेन , शिवप्रसाद अग्रवाल, शिवम सोनी, भूरे सोनी, विक्की एवं अन्य सम्मानित नगरवासी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन संदीप जैन द्वारा किया गया। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन और उनके अद्वितीय बलिदान पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के आदर्शों पर चलने तथा उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।

 

रिपोर्टर विनोद साहू

go88bet.vip Go88 cổng game đổi thưởng 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें