गंगा स्नान के समय सेल्फी लेते डॉक्टर की डूबने से मौत
प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। शाहाबाद घाट के पास गंगा में स्नान करने आए रायबरेली निवासी डॉ. मनोज मौर्य की डूबने से मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, डॉ. मनोज मौर्य अपने दो साथियों प्रशांत पांडे और धीरज मिश्रा के साथ गंगा स्नान के लिए आए थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे स्नान के दौरान वह मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए
और डूबने लगे।घटना की सूचना पर स्थानीय गोताखोरों और नाविकों ने जाल डालकर काफी देर तक तलाश की। बाद में उन्हें बाहर निकालकर सीएचसी कालाकांकर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
playak168.com AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K









