जैन समाज की मौन अहिंसक रैली, संत सुरक्षा नीति लागू करने की उठाई मांग….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जैन समाज की मौन अहिंसक रैली, संत सुरक्षा नीति लागू करने की उठाई मांग

बरुआसागर (झांसी):नगर में दिगंबर जैन समाज द्वारा जैन संतों की सुरक्षा एवं रीवा मध्य प्रदेश में हुई हृदयविदारक दुर्घटना के विरोध में एक विशाल मौन अहिंसक रैली का आयोजन किया गया। रैली में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों सहित जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक सहभागिता कर धार्मिक आस्था, अहिंसा एवं संत परंपरा के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ हुई यह मौन रैली नगर के प्रमुख मार्गों बद्री चौराहा, नज़ाई बाजार एवं चौक बाजार से होते हुए बरुआसागर थाना पहुंची। जहां दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष एवं महामंत्री एंव जीवोंदय संस्थान कमेटी के अध्यक्ष, महामंत्री के नेतृत्व में माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार, माननीय गृहमंत्री भारत सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम थाना प्रभारी बरुआसागर को ज्ञापन सौंपा गया।

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

ज्ञापन में विगत दिनों रीवा मध्य प्रदेश में हुई उस दुखद सड़क दुर्घटना का उल्लेख किया गया, जिसमें जैन समाज की दो पूज्य आर्यिका माताओं का समाधि मरण हो गया था। इस घटना को लेकर संपूर्ण देशभर के जैन समाज में गहरा शोक एवं व्यापक आक्रोश व्याप्त है। समाज जनों ने कहा कि जैन समाज सदैव से शांति, संयम एवं अहिंसा का संदेश देने वाला समाज रहा है, किंतु संतों एवं आर्यिकाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार बढ़ती घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं।

ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि उक्त घटना की निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही संपूर्ण भारतवर्ष में “संत सुरक्षा नीति” लागू कर राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर साधु-संतों एवं आर्यिकाओं की सुरक्षा हेतु विशेष प्रबंध किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी कोई भी अप्रिय एवं पीड़ादायक घटना पुनः घटित न हो सके।

मौन रैली के दौरान संपूर्ण वातावरण धार्मिक श्रद्धा, अनुशासन एवं अहिंसात्मक चेतना से ओतप्रोत दिखाई दिया। समाजजनों ने एक स्वर में संत परंपरा की गरिमा एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु शासन-प्रशासन से संवेदनशील एवं प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा व्यक्त की।मौन रैली में समाज जनों ने सहयोग किया

रिपोर्टर विनोद साहू

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें