गोण्डा में 497 आरक्षियों का सपना साकार, भव्य दीक्षांत परेड सम्पन्न…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

“गोण्डा में 497 आरक्षियों का सपना साकार, भव्य दीक्षांत परेड सम्पन्न”

इंट्रो: गोण्डा से बड़ी खबर है, जहां 497 रिक्रूट आरक्षियों का सपना आज साकार हुआ। रिजर्व पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया, जिसमें नौ महीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद नवआरक्षियों ने देश सेवा की शपथ ली।

रिजर्व पुलिस लाइन, गोण्डा में आयोजित इस भव्य समारोह में पुलिस महानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक ने परेड की सलामी ली और रिक्रूट आरक्षियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का निरीक्षण किया। परेड के दौरान अनुशासन, समन्वय और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सभी नवआरक्षियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का प्रतीक है। दीक्षांत परेड का संचालन परेड कमांडर सौभाग्य, अभय यादव और अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। वहीं प्रशिक्षकों और स्टाफ के योगदान की भी सराहना की गई।

go88bet.vip Go88 cổng game đổi thưởng 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें