गरौठा झांसी।तहसील के ग्राम गुढ़ा में भक्तों द्वारा धूमधाम से संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती मनाई गई। निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर पर पूजन अर्चन कर आरती उतारी गई। ग्राम प्रधान चन्द्रभानसिंह परमार ने संत रविदास को पुष्पांजलि अर्पित कर आरती उतारी। ग्राम प्रधान ने इस अवसर पर कहा कि संत रविदास जी ने निर्गुण भक्ति मार्ग पर चलकर मानवता को सबसे बड़ा धर्म तथा मन की शुद्धता को असली तीर्थ मानकर मन चंगा तो कठौती में गंगा जैसी कहावत को चरितार्थ किया। कार्यक्रम में कन्या भोज व भण्डारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर संतराम नेता, बृजकिशोर चौधरी,रवि चौधरी, हरीदास बाबा, सुनील चौधरी, बृजेश गौतम, ठाकुरदास , सत्यप्रकाश,नीरज,छन्नू चौधरी, आलम मुखिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में रवि चौधरी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
go88bet.vip Go88 cổng game đổi thưởng 2026









